कोडरमा, अप्रैल 14 -- कोडरमा। आम आदमी पार्टी जिले में विभिन्न जनसमस्याओं समेत प्रशासनिक लापरवाही आदि को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय, कोडरमा में एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद यादव ने दी। वहीं मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष समेत जिला सचिव सुधीर राम, टोटो विंग जिला अध्यक्ष इस्लाम, अंसारी, संजय वर्मा, जयदेव सिंह प्रकाश तिवारी उपस्थित थे । जिला अध्यक्ष ने बताया कि एक दिवसीय धरना कार्यक्रम के संबंध में जिला प्रशासन को विधिवत सूचना दे दी गई है। यह भी पढ़ें- जदयू ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- माले ने अंबेडकर की जयंती व क्रांतिकारी गुरदास चटर्जी का शहादत दिवस मनाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.