कोडरमा, अप्रैल 16 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में बढ़ती जनसमस्या समेत 13 सूत्री मांगों को लेकर जिला समाहरणालय के समक्ष आम आदमी पार्टी ने एक दिवसीय धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश कुमार यादव व संचालन जिला सचिव सुधीर राम ने किया। इसके पूर्व एक रैली निकाली गई जिसमें अपनी मांगो की समर्थन में नारा लगाते हुए पार्टी नेता समाहरणालय पहुंचे। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि आए पार्टी के जोनल कॉर्डिनेटर दिनेश यादव ने कहा कि "यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे कोडरमा की जनता की है। जब तक हर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।" यह भी पढ़ें- मुआवजा मिलने तक आंदोलन जारी रखेंगे: दिनेश्वर वहीं जिलाध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि जिले की जनता पर अन्याय और प्रशासनिक उदासिनता को बर्दास्त नही किया जायेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.