लखनऊ, जुलाई 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण और जमीन खरीद में हुए भ्रष्टाचार को दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि एसआईटी को निर्माण कार्यों और जमीन घोटाले की जांच से ही बाहर कर दिया गया है।उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण में 40% कमीशन खाया गया और चंदे के पैसे से करोड़ों का जमीन घोटाला किया गया। आप सांसद ने घोषणा की कि वे 26 पुख्ता दस्तावेजों के साथ कोर्ट जाएंगे, ताकि प्रभु श्रीराम को लूटने वालों को कड़ी सज़ा मिल सके। जमीन घोटाले के आंकड़े पेश करते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह दो करोड़ की जमीन को महज 5 मिनट में 18.5 करोड़ में खरीदा गया। यही नहीं, नजूल जमीन जिसे न खरीदा जा सकता है और न बेचा, उसे 24 करोड़ में ठिकाने लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...