नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- आम आदमी के लिए अच्छी खबर है। अब LPG गैस, बिजली और पानी के बिल भरने के लिए आपको अलग-अलग ऐप का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। अब यह काम भी वॉट्सऐप पर हो जाएगा, जिसे आप रोजाना सैकड़ों लोगों से बातचीत करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। जी हां, भारत में WhatsApp यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। इस पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने गुरुवार को भारत में बिल पेमेंट का एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स सीधे ऐप के जरिए ही अपने रोजमर्रा के घरेलू बिलों का भुगतान कर सकेंगे। वॉट्सऐप ने कहा, "आज लोग जाने-पहचाने चैट इंटरफेस का इस्तेमाल करके ही WhatsApp पर अपने फोन रिचार्ज करते हैं, अलग-अलग शहरों में मेट्रो टिकट बुक करते हैं और सरकारी चैटबॉट्स के जरिए अलग-अलग सर्विस का लाभ उठाते हैं। अब ऐप में बिल पेमेंट की सुविधा भी जुड़ने से WhatsAp...