फिरोजाबाद, मार्च 9 -- जमीन के सर्किल रेट बढ़ जाने से जिले में आम आदमी और मध्यम वर्गीय लोगों के लिए प्लॉट खरीद कर मकान बनाने का सपना पूरा कर पाना मुश्किल हो जाएगा। प्रशासन द्वारा बढ़ाई गई जमीन की सर्किल रेट की मार हर आम ओ खास पर पड़ेगी। सरकारी राजस्व बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 10 से 20 प्रतिशत तक जमीन की सर्किल रेट बढ़ा दी गई है। यह बढ़ी हुई सर्किल रेट सोमवार से जिले भर में लागू हो गई है। प्रशासन द्वारा जिलेभर में जमीन की सर्किल रेट में इजाफा किया है। जमीन की सर्किल रेट बढ़ जाने से अब सुहाग नगरी के शहरी क्षेत्र के अलावा शहर के आसपास के इलाकों में जमीन महंगी हो गई हैं।सर्किल रेट में बढ़ोतरी होने से जमीन की कीमत में लाखों रुपए की वृद्धि हो जाएगी। जिसकी वजह से शहर और आसपास के इलाके में मध्यम वर्ग के लोगों के लिए जमीन खरीद कर अपना मकान ...