मधुबनी, मार्च 16 -- मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। साहित्यिक साधना स्थली, मधुबनी की मार्च महीने की मासिक गोष्ठी रविवार को जिला केंद्रीय पुस्तकालय, तिलक चौक, मधुबनी में भोलानंद झा की अध्यक्षता, दयाशंकर ' मिथिलांचली' के संचालन में आयोजित की गई । समीक्षा डॉ अजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। इसमें लगभग दर्जन भर रचनाकारों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी । गोष्ठी के आरंभ में संस्था के सचिव कवि दयाशंकर मिथिलांचली द्वारा कवि- कयित्रियों का स्वागत किया गया एवं सुश्री अनुपम झा को राष्ट्रीय कवि संगम महिला इकाई की मधुबनी जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया । तत्पश्चात शुरुआत नवतुरिया कवयित्री प्राची झा की रचना 'पारिजात' से किया गया। जिसके माध्यम से प्रेम के समर्पण को दर्शाया गया । वेदानंद साह की लघुकथा 'कर्म की गति' में जीवन के परिदृश्य को दिखाया, सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.