आम आदमी की पहुंच से दूर सब्जियों के दाम
भदोही, मई 12 -- भदोही, संवाददाता। इन दिनों दूध से लेकर हरी सब्जियों के दामों में तेजी देखी जा रही है। इसके कारण आम आदमी की थाली से पौष्टिक सब्जियां गायब होती जा रही हैं। मांगलिक कार्यक्रमों की अधिकता के कारण मांग बढ़ी हुई है, जबकि उत्पादन कम होने से दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। किसानों लालचंद्र मौर्य, अमृत कुमार यादव, रामनगीना पांडेय और ज्ञान प्रकाश प्रजापति ने बताया कि तीखी धूप और लू के कारण सब्जियों का उत्पादन कम हो रहा है, जबकि शादियों के चलते मांग अधिक है। इसी तरह पशुओं द्वारा भी गर्मी के कारण दूध उत्पादन कम हो गया है, जबकि मांग अधिक बनी हुई है। इन दिनों बाजार में आलू 15 रुपये किलो, टमाटर 30 रुपये, प्याज 25 रुपये, लहसुन 120 रुपये, हरा धनिया 100 रुपये, अदरक 100 रुपये और हरी मटर 250 रुपये किलो बिक रही है। गोभी 30 रुपये प्रति पीस, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.