गुड़गांव, अप्रैल 3 -- गुरुग्राम। संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष संतोख सिंह ने गुरुग्राम में कलेक्टर (सर्किल) रेट में की गई भारी वृद्धि पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे आम जनता पर सीधा आर्थिक हमला बताया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल मध्यम वर्ग और पहली बार घर खरीदने वाले लोगों के सपनों को प्रभावित करता है, बल्कि यह पूरी तरह जनविरोधी और अव्यवहारिक है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर रेट में इस वृद्धि के कारण रजिस्ट्री शुल्क, स्टांप ड्यूटी और अन्य सरकारी शुल्कों में भारी इजाफा हुआ है, जिससे आम नागरिक के लिए घर खरीदना बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि आज की परिस्थितियों में आम आदमी के लिए अपना घर लेना लगभग असंभव होता जा रहा है। संतोख सिंह ने आगे कहा कि पहले से ही महंगाई, बढ़ती ब्याज दरों और रोजमर्रा के बढ़ते खर्चों से जूझ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.