आम्रेश्वर धाम में बाबा भोलेनाथ का फूलों से किया गया शृंगार
रांची, मार्च 19 -- तोरपा, प्रतिनिधि। आम्रेश्वर धाम मंदिर में गुरुवार को वर्ष प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष पर बाबा भोलेनाथ का फूलों से मनोहारी श्रृंगार किया गया। इस पावन अवसर पर आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति की ओर से विशेष अनुष्ठान किया गया। बाबा भोलेनाथ का श्रृंगार पूजा किया गया। पूजा में डीडीसी आलोक कुमार व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता मनीष कुमार मुख्य यजमान बने। उन्होंने विधिविधान से अनुष्ठान किया। इस अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। वर्ष प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, दूध, दही, शहद एवं गंगाजल अर्पित करते हुए अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शृंगार पूजा के उपरांत भगवान शिव की भव्य आरती की गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.