नोएडा, फरवरी 1 -- सोसाइटी प्रबंधन पर केस दर्ज कराने की तैयारी नोएडा की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) चलता न मिलने पर सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर द्वितीय सोसाइटी पर 73 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा सोसाइटी प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण की पर्यावरण सेल ने 31 जनवरी को मैसर्स आम्रपाली सफायर द्वितीय सोसाइटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में परिसर के अंतर्गत स्थापित एसटीपी मानकों के अनुरूप संचालित नहीं पाया गया। यह क्रियाशील नहीं था। सीवेज का पानी सीधे नाली में बहाया जा रहा था। एसटीपी के आसपास दुर्गंध भी आ रही थी। इसका रखरखाव खराब हालत में था। इससे पर्यावरण प्रदूषित होता मिला। इसी क्रम में पर्यावरणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.