हल्द्वानी, जुलाई 10 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। आम्रपाली यूनिवर्सिटी और राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान के बीच 'लेटर ऑफ अंडरस्टैंडिंग' पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत छात्रों को वित्तीय व प्रतिभूति बाजार का व्यावहारिक ज्ञान और राष्ट्रीय स्तर का प्रमाणन दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ. धर्मवीर सिंह और एनआईएसएम के एजीएम शुभाशु दास ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। कुलपति डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि इस साझेदारी से बीबीए, बीकॉम और एमबीए के छात्रों को फाइनेंस, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग व रिस्क मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में विशेष प्रशिक्षण मिलेगा। इससे विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ेगी और बैंकिंग व पूंजी बाजार में करियर के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...