हल्द्वानी, अप्रैल 23 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। आम्रपाली विश्वविद्यालय के इनोवेशन इन्क्यूबेशन एंड स्किल डेवलपमेंट सेल की ओर से फाउंडेशन के सहयोग से तीन दिवसीय 'स्टार्टअप जेनेसिस 2.0' (आइडिएशन से प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट हैकाथॉन) शुरू हो गया है। इसमें छात्रों को नवाचार, रचनात्मकता और उद्यमशीलता की जानकारी दी जाएगी।मुख्य अतिथि महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र पल्लवी गुप्ता ने कहा कि उद्यमिता राष्ट्र निर्माण का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्टार्टअप क्षेत्र में आगे आने और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। तीन दिवसीय इस हैकाथॉन में विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर आईआईएसडी के निदेशक आलोक सक्सेना, वाइस चांसलर प्रो. डॉ.शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एसबीएस कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.