आम्रपाली में वजन कराये बगैर हो रहा कोयले की स्टाक
चतरा, जून 16 -- टंडवा निज प्रतिनिधि आम्रपाली कोल परियोजना में उत्पादित कोयला को कांटा घर में वजन कराये लाखों टन कोयला स्टाक करने का मामला सामने आया है। दरअसल आउटसोर्सिंग कंपनी एनसीसी को वजन करवा कर स्टाक में कोयला रखना है। सीसीएल के नियम में साफ है कि उत्पादित कोयला सीसीएल के कांटा घरों में वजन कराने के बाद भंडारण करना है। साथ ही शिवपुर साइडिंग से पूर्व दुबारा खाली भारी वाहनों के वजन के बाद ही कोयले को साइडिंग या फिर कहीं और ले जाना है। विधायक प्रतिनिधि बिनय कुमार सिंह का आरोप है कि एनसीसी नियमों का उल्लघंन कर रही है। बताया गया कि फिलहाल माइंस परिसर में 16 लाख टन कोयले की स्टाक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.