चतरा, जनवरी 25 -- टंडवा निज प्रतिनिधि । सीसीएल के आम्रपाली कोल परियोजना में चौथे फेज में कोल उत्पादन करने उतरी नागार्जुन कंपनी के एक वोल्वो को अपराधियों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। यह घटना शनिवार की रात करीब 11 बजकर 20 मिनट की है। आधा दर्जन अपराधी लाठी डंडे से साईट पर पहुंचे और वाहन फूंकने के बाद नागार्जुन के वर्करों को काम न करने की चेतावनी देते हुए आराम से चलते बने। इधर घटना की सूचना मिलते ही टंडवा इंस्पेक्टर अनिल उरांव घटना स्थल पर पहूंच कर स्थिति का जायजा लिया। घटना स्थल पर न किसी उग्रवादी संगठन और न ही अपराधिक संगठन का लिखित पर्चा मिला। जानकारी के अनुसार नागार्जुन कंपनी कोयला उत्पादन के लिए कुमडाग के जंगलों में ओबी का उत्पादन कर रही है। शनिवार की रात ओबी लेकर वोल्वो हाइवा वाहन जैसे ही आगे बढ़ा कि पांच अपराधियों ने हाइवा ड्राइवर अमिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.