आम्रपाली में प्रदूषण के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर
चतरा, जुलाई 28 -- टण्डवा निज प्रतिनिधिप्रखण्ड के आम्रपाली कोल परियोजना से शिवपुर रेलवे साइडिंग तक कोयला परिवहन कार्य कर रही एनसीसी कंपनी के खिलाफ उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गयी है। यह याचिका उमेश गंझु ने दायर किया है। याचिका कर्ता उमेश के अनुसार पर्यावरणीय स्वीकृति, सीटीओ की शर्तों के उल्लंघन, धूल प्रदूषण, सार्वजनिक सड़कों के उपयोग, श्रम कानूनों के पालन न करना तथा परियोजना प्रभावित परिवारों के अधिकारों से जुड़े मामलों की जांच की मांग को लेकर यह याचिका दायर की गयी है। याचिका में यह भी आरोप है कि कोयला परिवहन में नियमों का उल्लघंन किया जा रहा है, जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। साथ ही आम्रपाली परियोजना मे हैवी ब्लास्टिंग से क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने का आरोप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.