चतरा, जुलाई 23 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। सीसीएल की आम्रपाली कोल परियोजना में कोयला उत्पादन कर रही एनसीसी ठेका श्रमिकों के साथ वेतनमान भुगतान आर्थिक शोषण कर रही है। इससे कंपनी के खिलाफ कभी भी गुस्सा गांव में फुट सकता है।श्रमिकों का कहना है कोल इंडिया ने ठेका श्रमिकों के लिए मजदूरी निर्धारित किया है उसका अनुपालन आउटसोर्सिंग कंपनी नहीं कर रही है। इस संबंध में आम्रपाली झारखंड मजदूर कल्याण संघ ने सीसीएल महाप्रबंधक संजीव कुमार को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख है कि पिछले 5 जून को आउटसोर्सिंग कंपनी के साथ लिखित समझौता होने के बाद भी कोल इंडिया की हाई पावर कमेटी - एचपीसी का वेतनमान का भुगतान सैकड़ों ठेका श्रमिकों को नहीं किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कोल खनन में आम्रपाली में लगभग 1600 ठेका श्रमिक काम कर रहे हैं। जिन्हें कोल इंडिया द्वार...