आम्रपाली में टायर फटने से हाईवा चालक की हुई मौत
चतरा, जून 27 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। आम्रपाली के होन्हे में हवा भरने के दौरान टायर फटने से हाईवा चालक 35 वर्षीय संतोष कुमार यादव मौत हो गयी। मृतक हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना के रक्शी गांव का निवासी था। घटना गुरुवार को 11 बजे होन्हे गांव में तब हुई जब हाईवा के एक टायर को पंक्चर बनाने के बाद उसमें हवा भरा रहा था। दूसरी ओर मुआवजा की मांग को लेकर आम्रपाली शिवपुर साइडिंग रोड को पांच बजे शाम से ग्रामीणों ने ट्रांसपोर्टिग ठप कर दी। बताया गया कि शुक्रवार को 10 बजे दिन में इंस्पेक्टर पप्पू शर्मा की पहल पर एवीएस कंपनी द्वारा चार लाख मुआवजा का आश्वासन देने के बाद कोल डिस्पैच शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार, आम्रपाली से शिवपुर साइडिंग के लिए लगभग 250 से अधिक हाईवा द्वारा कोयले की डिस्पैच की जाती है। बताया जाता है कि टायर ब्लास्ट होने के बाद संतोष को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.