चतरा, अक्टूबर 7 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के आम्रपाली-चंद्रगुप्त क्षेत्र में कोयला मंत्रालय के निर्देशानुसार विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत मंगलवार को एकदिवसीय ई-वेस्ट मैनेजमेंट डे सफलतापूर्वक मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र आम्रपाली परियोजना कार्यालय एवं चंद्रगुप्त कार्यालय में ई-कचरा संग्रहण केंद्र (कियोस्क) स्थापित कर अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक सामान का संग्रहण एवं वर्गीकरण किया गया। अभियान का शुभारंभ क्षेत्रीय महाप्रबंधक संजीव कुमार तथा विशेष अभियान 6.0 के नोडल अधिकारी मणि भूषण कुमार ने कियोस्क में इलेक्ट्रॉनिक सामान जमा कर किया। इस अवसर पर मोनू कुमार राय ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों से घर और कार्यालय में पड़े खराब व अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक सामान को कियोस्क में जमा करने तथा अभियान में अधिक से अधि...