सासाराम, जून 10 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र रोहतास में सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस केंद्र में शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य (कथक एवं भरतनाट्यम) तथा वाद्ययंत्रों (हारमोनियम एवं तबला) का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण का उद्देश्य जिले में कला प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह केंद्र स्थानीय बच्चों और युवाओं को मंच प्रदान कर रहा है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखारकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें। बिहार के अन्य जिलों की तरह रोहतास में भी यह प्रशिक्षण केंद्र कला के क्षेत्र में नई ऊर्जा का माध्यम बन रहा है। बताया नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह पहले आओ, पहले पाओ के आ...