बांका, सितम्बर 27 -- बांका। निज संवाददाता कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा बिहार के सभी जिले में आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। बांका जिला अन्तर्गत आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र का संचालन एसएस बालिका उच्च विद्यालय बाक़ा में किया जा रहा है। आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में शास्त्रीय गायन ,कथक नृत्य, तबला वादन, हारमोनियम वादन का प्रशिक्षण अनुभवी गुरुओं द्वारा दिया जा रहा है। यहाँ निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है, साथ ही, सरकारी प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। प्रत्येक विधा में अधिकतम 40 छात्र/ छात्राओं का चयन किया जाएगा और यह चयन प्रक्रिया नामांकन "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Buxar News: उपेक्षित कलाकारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएंगे आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र बांका में नामांकन प्रारंभ है, इच्छुक कलाकार ...