पूर्णिया, अगस्त 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कला एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन पूर्णिया के तत्वावधान में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में आयोजित 15 दिवसीय विलुप्तप्राय लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रशिक्षुओं को बिहार की समृद्ध लोक सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ी सोहर लोकगीत एवं पामरिया लोकनृत्य की विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान लोकगीत की प्रशिक्षिका चांदनी शुक्ला ने प्रतिभागियों को सोहर लोकगीत की पारंपरिक गायन शैली, उसकी प्रस्तुति तथा लोकजीवन में इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं लोकनृत्य के प्रशिक्षक एवं आम्रपाली पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ कलाकार अमित कुमार ने प्रशिक्षुओं को पामरिया नृत्य की विभिन्न मुद्राओं, ताल-लय, पद संचालन एवं प्रस्तुति क...