नई दिल्ली, अगस्त 12 -- भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने आम्रपाली दुबे के सिंगल मदर बनने की चॉइस का सपोर्ट किया है। पवन सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "पंडित जी गोद लेना सिर्फ एक बच्चे को अपनाना नहीं, एक पूरी जिंदगी को अपना लेना है। आपके इस खूबसूरत फैसले को सलाम।" पवन सिंह की इंस्टा स्टोरी को आम्रपाली दुबे ने अपने अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, "थैंक्यू सो मच पवन सिंह जी। जिसके पास इतना अच्छा परिवार और आप जैसे दोस्त हिम्मत बन कर साथ खड़े हों, वो जिंदगी के हर निर्णय में सफर होंगे। हमेशा आपकी मित्रता के लिए कृतज्ञ रहूंगी।"मिल रहा है लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मालूम हो कि रियलिटी टीवी शो भोजपुरी बवाल में आम्रपाली दुबे ने पिछले दिनों ही यह ऐलान किया था कि वह एक सिंगल मदर बनना चाहती हैं। उनके बिन ब्याही मां बनने के फैसले को उनके परिवार ने स...