चतरा, दिसम्बर 22 -- आम्रपाली के सेरनदाग में पिछले ढाई साल से रेलवे के टर्निंग प्वाइंट बनेगा या फिर रेलवे कोल साइडिंग के सवाल पर ग्रामीण और प्रशासन आमने सामने हैं। यह सवाल कोयलांचल में चर्चा का विषय बना है। कौन सही है कौन गलत है इस पर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है।दरअसल प्रावधान के अनुसार रेलवे लाइन के विस्तार के पूर्व गांव में ग्राम सभा कर ग्रामीणों से जीएम जेजे फौरेस्ट लैंड का सहमति लेना जरूरी है। लिहाजा पिछले 2023 से अबतक जिला प्रशासन द्वारा 18 बार सेरनदाग में ग्राम सभा करने के बाद भी ग्रामीणों का सहमति नहीं मिल पाया। इससे सीसीएल के दरभंगा हाउस से लेकर जिला प्रशासन असमंजस में फंसा हुआ है। दरअसल आंदोलित ग्रामीणों का कहना है कि सेरनदाग में रेलवे का कोल साइडिंग किसी भी क़ीमत पर नहीं बनने देंगे।इससे आसपास के गांव कोयले की डस्ट से प्रदुषित...