हल्द्वानी, मई 8 -- हल्द्वानी। आम्रपाली विश्वविद्यालय के हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान प्लेसमेंट के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल किया है। संस्थान के अंतिम वर्ष के छात्रों ने देश के प्रतिष्ठित हॉस्पिटैलिटी ब्रांडों में 438 नौकरियां हासिल की हैं। हयात होटल्स कॉर्पोरेशन 124 जबकि ओबेरॉय ग्रुप ने 102 र आईटीसी होटल्स में 54 छात्रों नौकरी मिली है। वहीं, लीला पैलेसेस ने 23, रेडिसन ने 12 और फूडलिंक ग्रुप ने 32 छात्रों का चयन किया। गोलकोंडा रिसॉर्ट्स, स्टर्लिंग हॉलिडे और आनंदा इन द हिमालय में छात्रों का चयन हुआ है। विश्वविद्यालय की ओर से बताया कि इस सत्र में छात्रों को प्रतिस्पर्धी वेतन ऑफर किए गए हैं। उच्चतम पैकेज Rs.4.20 लाख प्रतिवर्ष रहा, जबकि औसत पैकेज लगभग Rs.2.99 लाख प्रतिवर्ष दर्ज किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिक...