चतरा, मार्च 12 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। पूर्व की खनन कंपनियों से छंटनीग्रस्त 581 ठेका श्रमिकों को नई खनन कंपनी नागार्जुन (एनसीसी) में समायोजित किया जाएगा। गुरुवार को त्रिपक्षीय वार्ता होने के बाद पिछले तीन दिनों से चल रहा श्रमिकों का आंदोलन समाप्त हो गया। इस वार्ता की अध्यक्षता परियोजना पदाधिकारी मो अकरम ने की और संचालन थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने किया। वार्ता में एनसीसी के डायरेक्टर उदय राजू, कृष्णम राजू, बी. के. ठाकुर तथा सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास आदि शामिल थे।वार्ता के दौरान वर्करों ने याद दिलाया कि पांच गांवों के 841 वर्करों को समायोजित करने का एनसीसी ने प्रबंधन की मौजूदगी में एग्रीमेंट किया था। सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास ने दो टूक शब्दों में कहा कि आप वर्करों से काम कहां करवाएंगे यह आप पर निर्भर है, पर सैलरी का भुगतान एनसीसी करे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.