आम्रपाली के कुमडांग में नये ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन
चतरा, मई 28 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत आम्रपाली से प्रभावित ग्राम कुमडांग में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय, सीसीएल सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास एवं जिला परिषद सदस्या देवंती देवी ने किया। कुमडांग गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण एक सप्ताह से लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पेयजल संकट गहराने लगा था और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। कुमडांग के ग्रामीणों की समस्या चतरा सांसद काली चरण सिंह के संज्ञान में जाते ही उन्होंने इस समस्या को त्वरित समाधान के लिए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता व संबंधित अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए। जिसके बाद विभाग द्वारा कुमडांग गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। ग्रामीणों ने इसके लिए सांसद, विधायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.