मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के सरैया प्रखंड स्थित अंबारा गांव को पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित करने की योजना पर जल्द ही काम होगा। इसको लेकर बिहार पर्यटन विभाग ने डीएम सुब्रत कुमार को पत्र लिखा है। इसमें अंबारा में पर्यटकीय सुविधाओं को विकसित किए जाने संबंधी आधारभूत संरचनाओं की स्थिति की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अंबारा गांव की ऐतिहासिकता को लेकर प्रमाण जुटाने के भी निर्देश दिए गए हैं। विभाग के प्रधान सचिव ने इसको लेकर गत 16 फरवरी को ही मुजफ्फरपुर डीएम को एक पत्र भेजा था, जिसमें अंबारा की ऐतिहासिकता को रेखांकित करते हुए उसकी महत्ता बताने को कहा गया है। साथ ही इसके बौद्ध धर्म से जुड़ाव और वैशाली की नगरवधु कही जानेवाली अंबपाली या आम्रपाली से संबंध पर भी रिपोर्ट मांगी है। पत्र में यह जानकारी भी मा...