चतरा, फरवरी 14 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। आम्रपाली में पिछले सात साल से कोयला खनन करने वाली अम्बे महालक्ष्मी ज्वायंट वेंचर कम्पनी से जूडे 130 ठेका श्रमिकों के ग्रेच्युटी, नोटिस पेमेंट तथा ईएल भुगतान के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। श्रम विभाग धनबाद के डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर ने कंपनी के मैनेजर और सीसीएल के परिजना पदाधिकारी को नोटिस भेजा है। इधर नोटिस की सूचना मिलते ही धरना पर बैठे ठेका मजदूरों ने शुक्रवार से आंदोलन स्थगित कर दिया है। लेबर कमिश्नर ने 27 फरवरी को जबाब देने का निर्देश दिया है। बताया गया कि अम्बे ज्वायंट वेंचर में सेवा रत 130 ठेका श्रमिकों ने कंपनी पर 32हजार सैलरी के जगह लगभग 17 हजार भुगतान करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा ग्रेच्युटी, नोटिस पेमेंट और ईएल भुगतान करने की मांग को लेकर पिछले 48 घंटे से आंदोलित थे। बताया गया कि अपन...