आमी नदी से मिली शिव की चॉंदी की मूर्ति, देखने वालों का लगा तांता
गोरखपुर, जून 15 -- बांसगांव,हिन्दुस्तान संवाद। आमी नदी के धोबहा घाट पर चल रहे सफाई कार्य के दौरान रविवार को लोग उस समय चौंक पड़े, जब कीचड़ से सनी भगवान शिव की चॉदी की एक मूर्ति मिली। यह खबर मिलते ही मूर्ति को देखने वालों का तांता लग गया। नगर पंचायत बांसगांव की चेयरमैन प्रीती सिंह के प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह (बबलू ) के नेतृत्व में पोकलैंड मशीन से रविवार को नदी से सील्ट निकालने का काम चल रहा था। इसी दौरान किचड़ से सनी भगवान शिव की चॉंदी की निकली तो लोगों ने भगवान शिव का ध्यान किया।स्थानीय व्यक्ति बबलू ने बताया कि अधिक मास में प्रकट हुई इस मूर्ति को लोग शुभ मान रहे हैं। उन्होने बताया कि मूर्ति का वजन एक किलो से ऊपर है। मूर्ति की साफ सफाई कराकर उसे ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में रखा गया है। शीघ्र ही उसकी स्थापना का कार्यक्रम किया जाएगा।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.