लखनऊ, मई 16 -- लखनऊ, संवाददाता। चिनहट इलाके में शादीशुदा मुस्लिम युवक आमिर ने अपना नाम राजू बताकर हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया। उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी के धर्म का पता चलने पर पीड़िता ने दूरी बना ली। इस पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। यही नहीं धर्म बदलकर शादी करने का दबाव बनाया। जब युवती नहीं मानी तो वीडियो डिलीट करने के एवज में घर बुलाकर 25 हजार रुपए वसूले और पीड़िता को परिजनों संग मिलकर पीटा।

युवती की कहानी चिनहट निवासी युवती (20) के मुताबिक कुछ समय पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। उसने खुद का नाम राजू बताया था। युवती के मुताबिक राजू हाथ में कलावा पहनता, तिलक भी लगाता था। राजू ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किय...