आमिर ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगिता में जीते तीन गोल्ड
गढ़वा, मार्च 1 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। जिला खेल जगत के लिए गर्व की खबर सामने आई है। श्रीबंशीधर नगर के युवा साइकिलिस्ट आमिर रियाज़ ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड मेडल अपने नाम कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। आमिर के ऐतिहासिक उपलब्धि से नगर सहित पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। श्री बंशीधर नगर के हनुमान मोड़ पर आमिर रियाज के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां उन्हें शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य ताहीर अंसारी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा कि आमिर ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.