नई दिल्ली, जून 28 -- वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने मेहमान टीम श्रीलंका की हालत खराब कर दी है। कैरेबियाई टीम के एक बल्लेबाज ने दोहरा शतक जड़ा है, जबकि एक बल्लेबाज डबल सेंचुरी जड़ने से चूक गया। पहली पारी में वेस्टइंडीज ने 626 रन बना दिए और पारी घोषित कर दी। अब श्रीलंका की टीम पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि श्रीलंका ने पहली पारी में 308 रन ही बनाए थे। बढ़त की खाई को पाटने में ही उनकी हालत खराब हो जाएगी, क्योंकि 300 से ज्यादा रन से वे पिछड़े हुए हैं। इस मैच की बात करें तो श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम के कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 308 रन बना सकी। पहली पारी में 120 रन कप्त...