नई दिल्ली, अगस्त 22 -- बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने जब-जब अपनी किसी फिल्म के लिए लुक ट्रांसफॉर्मेशन किया है, वो फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही है। अब एक बार फिर इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपना लुक बदलने जा रहे हैं। आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'ललकारा' के लिए आशुतोष गोवारिकर के साथ हाथ मिला रहे हैं। यह फिल्म क्यों खास है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इससे पहले इस जोड़ी ने हमें 'लगान' जैसी कल्ट हिट मूवी दी थी। पिछली बार जहां आमिर भुवन नाम के गांव वाले के किरदार में दिखे थे, वहीं इस बार वह अलग अवतार में होंगे।25 साल के लड़के का लेना होगा लुक फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर काम शुरू भी कर दिया है। आमिर खान अपनी अपकमिंग मूवी के लिए काफी ज्यादा वेट लॉस करेंगे और इसके लिए उन्होंने डाइट और वर्कआ...