नई दिल्ली, मार्च 24 -- जून 2025 में आई आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिएक्शन मिला था। फिल्म हिट थी। थिएटर के बाद इसे OTT देखने का इंतजार था। लेकिन आमिर खान ने फिल्म यूट्यूब पर उतार दी। लेकिन अब फिल्म OTT पर रिलीज को तैयार है। OTT प्लेटफार्म और स्ट्रीम होने की तारीख सामने आ गई है। आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म साल 2007 में आई फिल्म तारे जमीन पर का सीक्वल बताई गई। सबका नॉर्मल अलग होता है इसी मुद्दे पर बात करती है ये खास फिल्म जिसे सोनी लाइव पर देखा जा सकेगा।इस दिन OTT पर रिलीज हो रही है सितारे जमीन पर कुछ समय पहले अनाउंस किया गया था कि आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर सोनी लिव पर स्ट्रीम की जाएगी। अब डेट भी सामने आ गई है। मेकर्स ने एलान कर दिया है कि सितारे जमीन पर 3 अप्रैल सोनी लिव पर आ रही है। सब्सक्रिप्...