भागलपुर, मार्च 14 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर दियारा में टुकड़ों में मिले शव मामले का पुलिस ने आंशिक रूप से उद्भेदन कर लिया है। हालांकि अनुसंधान अभी जारी है, इसलिए पुलिस ने अब तक किसी की गिरफ्तारी या हत्या में शामिल लोगों के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। 6 मार्च को घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर दियारा में छह टुकड़ों में एक शव बरामद हुआ था। उस समय शव से सिर का हिस्सा गायब था। शुक्रवार को घोघा पुलिस ने आमापुर दियारा से ही सिर, बरामद कर लिया। मृतक की पहचान सनोखर थाना क्षेत्र के छोटी नाकी गांव निवासी मो. सलामत के पुत्र मो. नजीर (50) के रूप में की गई है। घोघा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। बरामद सिर को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.