आमाटोल के आम बगीचे में युवक का मिला शव
मधुबनी, मई 22 -- हरलाखी,एक संवाददाता। बासोपट्टी थाना क्षेत्र के आमा टोल गांव निवासी रुदल मंडल की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। बीरपुर पंचायत के आमा टोल गांव निवासी रूदल मंडल (40 वर्ष) का शव आम के बगीचे में पेड़ के पास मिला।
मृतक की पत्नी का बयान मृतक की पत्नी ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया कि उसके पति विक्षिप्त और बीमार रहते थे। खुद पेड़ पर लटक कर आत्महत्या की आशंका है। इधर घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में पुलिस बल पहुंची। स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गए परन्तु मृतक के परिजन एवं स्थानीय लोगों ने शव पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई आपसी समझौता के बाद पंचनामा बनाकर पुलिस कारवाई से परिजन ने इंकार किया। घटना शुक्रवार सुबह की बताई गई है। आम बगीचे मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.