आमस में स्क्रीनिंग में टीबी के 86 मरीज मिले, दी गई दवाओं की खुराक
गया, जुलाई 16 -- स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मरीजों की पहचान के लिए कराई गई स्क्रीनिंग में आमस प्रखंड में 86 नए मरीज मिले हैं। इनमें अधिकांश ईंट-भट्ठों, स्टोन क्रशरों, होटलों और फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि कुपोषण, कठिन श्रम, अस्वास्थ्यकर जीवनशैली और नशे की आदत जैसी वजहें भी बीमारी के प्रसार में योगदान देती हैं। आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हेल्थ मैनेजर अरुण कुमार ने बताया कि सभी मरीजों का उपचार शुरू करा दिया गया है। उन्हें नियमित दवा उपलब्ध कराई जा रही है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनके आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। महज नौ पंचायतों वाले आमस प्रखंड में एक साथ 86 नए टीबी मरीज मिलना स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है। विभाग ने लोगों से लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.