आमस में बिजली खंभे से टकराई राइडर की बाइक, एक गंभीर
गया, जून 19 -- आमस थाना क्षेत्र के नारायणपुर लेम्बुआ गांव के बीच जीटी रोड पर शुक्रवार की शाम दो बाइक राइडर सड़क हादसे के शिकार हो गए। 25 वर्षीय राजकुमार साव व प्रीतम गौंड पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। बाइक से दोनों युवक औरंगाबाद की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। इसके बाद दोनों बाइक समेत रोड किनारे फेंका गए। उन्हें गंभीर चोटें आई है। स्थानीय लोगों के सूचना के बाद आमस पुलिस एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंच घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. किरण कुमारी ने बताया की एक राइडर की हालत नाजुक है, जबकि दूसरा खतरे से बाहर है। बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया गया है।ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि धर्मकांटा के पास रोड पर बिखरे बालू और स्टोन डस्ट हादसे का मुख्य कारण है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.