गया, जून 21 -- आमस थाना क्षेत्र के अकौना मोड़ के पास जीटी रोड पर शनिवार देर रात सवारियों से भरी टोटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद टोटो सड़क पर पलट गया। सूचना मिलते ही एनएचएआई की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को शेरघाटी रेफरल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि राजमुनियां देवी (40) और बंदहिया देवी का दायां पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि प्रिया कुमारी के सिर में गंभीर चोट लगी है। सभी घायल आमस के श्यामनगर नीमा गांव के निवासी हैं और बांकेबाजार से घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- आमस में बाइक और टोटो में हुई टक्कर, तीन गंभीर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच...