गया, जनवरी 11 -- आमस थाना क्षेत्र के महापुर के पास जीटी रोड पर रविवार को अनियंत्रिक बस के धक्के से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमस में भर्ती कराया। डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को मगध मेडिकल गया रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान औरंगाबाद जिले के हसपुरा के लालदेव चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र धनराज कुमार की मौत हो गई, जबकि साथ में रहे इसका दोस्त अरवल जिले के तेलपा निवासी रिंकू कुमार जीवन और मौत से जूझ रहा है। महापुर निवासी कुंदन कुमार ने बताया कि रिंकू रिश्ते में उसका साला है। वह अपने दोस्त धनराज के साथ महापुर अपनी बहन की ससुराल आया था। रात भर ठहरने के बाद अपनी बाइक से दोस्त के साथ घर लौट रहा थे। इस दौरान तेज रफ्तार यात्री बस ने दोनों को कुचल ...