गया, मई 3 -- आमस के हमजापुर वारिसनगर मोहल्ला में शनिवार की रात नाइट सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन दरोगा बजरंगी सिंह, वसीम खान, इमरोज़ अली, धर्मेंद्र सिंह और अविनाश सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर एसआई बजरंगी सिंह ने कहा कि आज के युवा मोबाइल की लत में फंसते जा रहे हैं, ऐसे आयोजनों से उन्हें खेल की ओर प्रेरणा मिलती है और उनका शारीरिक व मानसिक विकास होता है। आयोजन समिति के फवाद खान, शाहीद खान, सय्यद तल्हा, साकिब खान, सेराज खान, ज़ैद खान और आसिफ खान ने बताया कि टूर्नामेंट में अंगरा, बाजू, गुरुआ, सिहुली, शेरघाटी, महुआवां और डांगरा सहित कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बाद हमजा इलेवन और आसिफ हार्डवेयर हमजापुर की टीम फाइनल में पहुंची, जहां आसिफ हार्डवेयर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.