गया, जनवरी 13 -- आमस थाना क्षेत्र के हमजापुर के पास जीटी रोड उत्तरी लेन पर मंगलवार को अनियंत्रित ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान कोंच थाना क्षेत्र के बैंकटपुर के शिवकुमार का पुत्र आशुतोष कुमार (25) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आशुतोष अपनी बाइक से गुरारू से शेरघाटी अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उसकी बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। वह बाइक समेत कंक्रीट रोड पर फेंका गया और ट्रक का पहिया उसपर चढ़ गया। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उठाकर शेरघाटी के रेफरल अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया। उसके पैकेट से मिले आधार कार्ड से पहचान की गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर घर से थाना पहुंचे परिजन शव पर नजर पड़ते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.