गया, अप्रैल 21 -- आमस थाना क्षेत्र के करमाइन मोड के पास जीटी रोड पर सोमवार की देर रात कार और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एनएचएआई की रोड एंबुलेंस की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद शेरघाटी के रेफरल अस्पताल में भर्ती करा दिया। डॉ अन्नू ने बताया कि घायलों को सिर व शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटें लगी थी। बताया जाता है कि कार गुरुआ की ओर से जीटी रोड पर चढ़ रही थी, तभी ऑटो सामने आ गया। जिस कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो से जा टकराई। कार और ऑटो क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं मंगलवार को महापुर पुल के पास एक ट्रेलर असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक को चोटें आई है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...