गया, मार्च 13 -- अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से आमस अंचल में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। शुक्रवार को प्रतिनिधि भवन में लगा जनता दरबार में भी दिन भर सन्नाटा रहा। जनता दरबार में अधिकारी और कर्मी भी नदारद रहे। बीसीओ के साथ अंचल के बड़ा बाबू व दो अन्य कर्मी दरबार का कोरम पूरा किया। शिकायत लेकर दरबार पहुंचने वाले लोगों के लिए लगाई गई कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। एक कर्मी ने बताया कि पेंशन के आए कुछ आवेदनों को मौके पर निष्पादित कर दिया गया। करीब एक बजे चंडीस्थान के एक युवक आय, आवासीय व जाति के आवेदन लेकर दरबार पहुंचा। इसे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन पर राजस्व कर्मचारी से रिपोर्ट करवानी थी, जिसकी जिम्मेवारी फिलहाल पंचायत सचिव को है। लेकिन, वे भी जनता दरबार से नदारद थे। इस कारण युवक को लौट जाना पड़ा। बता दें कि सीओ...