आमस में खराब चापाकलों की मरम्मती शुरू, ग्रामीणों में खुशी
गया, अप्रैल 9 -- जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। इससे गांव-टोले के ग्रामीणों में खुशी है। पंचायत प्रतिनिधि व समाजसेवी भी इसमें सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बीडीओ नीरज कुमार राय ने लोगों से खराब चापाकलों की जानकारी देने की अपील की है, ताकि समय रहते उन्हें ठीक कराया जा सके। युवा रवींद्र शर्मा ने बताया कि झरी पंचायत के छोटका बहेरा गांव स्थित देवी मंदिर के पास व आमस पंचायत में तीन खराब चापाकलों की मरम्मत हो जाने से लोगों को राहत मिली है। मरम्मत दल के मिस्त्री अक्षय ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर चापाकल ठीक कर रही है। बीडीओ ने कहा कि नल-जल योजना के ठीक से काम नहीं करने के कारण गर्मी में पेयजल संकट बढ़ गया था, जिससे महादलित टोले के लोगों को ज्यादा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.