गया, मई 4 -- वित्तीय सत्र 2026-27 में पहले त्रैमासिक के चावल आवंटन नहीं होने से आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ाने वाले बच्चों का पोषाहार बंद होने के कगार पर है। सेविकाएं अपनी क्रेडिट पर उधार चावल खरीदकर पिछले माह से काम चला रही हैं। इस वजह से केंद्रों में बच्चों की संख्या कमती जा रही है। सीडीपीओ अभिषेक कुमार मिशु ने बताया कि सिस्टम अपडेट होने के कारण राशि उपलब्ध होने के बाद भी सेविकाओं के खाते में नहीं जा पा रही है। इस लिए चावल के साथ अन्य सामग्री की खरीदारी भी नहीं हो पा रही है। कहा अप्रैल से केंद्र को चावल नहीं मिला है। कई सेविकाओं ने बताया कि दुकान से उधार लेकर किसी तरह बच्चों को पोषाहार दे रही हैं। लेकिन, यदि कुछ और दिन चावल उपलब्ध नहीं कराया गया तो पूरी तरह से बंद हो जाएगा। आमस में 113 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें सिर्फ 59 को ही अपना भवन है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.