गया, मार्च 14 -- आमस के रामपुर प्राथमिक विद्यालय के कई बच्चे शनिवार को मध्याह्न भोजन में खिचड़ी और चोखा खाने से बीमार हो गए। पेट में दर्द और उल्टी के बाद पांच बच्चे बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चों को अस्पताल में लेजाकर इलाज किया। जानकारी के अनुसार, टिफिन में बच्चों ने मध्यान भोजन में खिचड़ी व चोखा खाया। कुछ बच्चे पेट में दर्द और उल्टी के बाद बेहोश हो गए। स्कूल के अन्य बच्चे भी डर गए और गले में जलन होने की शिक्षकों से शिकायत की। स्कूल के शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी जानकारी पुलिस व सीएचसी प्रबंधन को दी। सूचना मिलते ही आमस पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ स्कूल पहुंचकर गंभीर बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। इस कारण उनका इलाज तुरंत शुरू हो सका। इस वजह से किसी को कुछ नहीं हुआ। बाद में खाना खाने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.