गया, अप्रैल 3 -- आमस में शुक्रवार को तेज आंधी के साथ कुछ देर के लिए बारिश हुई। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी खबर है। इससे खेतों में पक कर तैयार गेहूं की फसल और सब्जियों को भारी नुकसान हुआ है। गोपाल सिंह, मनोज यादव, कमल रजक सहित कई किसानों ने बताया कि तेज हवा चलने से गेहूं की बाली टूटकर गिर गई। कटनी के बाद खेत व खलिहानों में रखे गेहूं के बोझे को भी नुकसान हुआ है। सांव गांव के नीरज सिंह ने बताया कि तेज आंधी चलने से आम के पेड़ में लगे मंजर व टिकोले झड़ गए। पेड़ में सिर्फ डंठल ही दिख रहे हैं। इस बेमौसम बारिश से किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। कई किसानों ने बताया कि इस बार गेहूं की उपज अच्छी थी। लेकिन, मार्च महीने में तेज गर्मी पड़ने और आई दिन आंधी-बारिश ने उनके सपनों को डुबो दिया है। शिक्षक धर्मेंद्र सिंह व डॉ. अन्नू ने बताया कि किसान खेतों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.