आमस में अवैध पार्किंग के विरूद्ध कार्रवाई, ट्रकों से वसूले गए जुर्माना
गया, जून 25 -- वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार की रात आमस के सांव टोल प्लाजा के पास जीटी रोड पर अवैध पार्किंग के विरूद्ध कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग व एनएचएआई की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ कई घंटों तक डटे रहे और कार्रवाई की। एनएचएआई के इंसिडेंट टीम के मैनेजर धनंजय सिंह व अरविंद कुमार ने बताया कि टोल के दोनों तरफ जीटी रोड पर अवैध रूप से पार्क करीब एक सौ ट्रकों को हटाया गया। इनमें करीब 25 ट्रकों से अवैध पार्किंग मामले में हजारों रुपये जुर्माना वसूला गया। बता दें कि दूसरे प्रदेशों से आने वाले चालक टोल पार करने के बाद या उससे पहले ट्रकों को जीटी रोड पर ही खड़े कर चाय-नाश्ता करते हैं या आराम करते हैं। यहां बेतरतीब ढंग से ट्रकों के अवैध पार्किंग से अन्य वाहनों को पार करना मुश्किल हो जाता है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। खास कर कार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.