गया, फरवरी 18 -- आमस प्रखंड परिसर में ब्लॉक का अपना भवन बनाने को टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके लिए जमीन चिह्नित किए जाने के बाद ठेकेदार ने एक माह पूर्व भवन बनाने के लिए भूमि पूजन भी कर चुका है। लेकिन, वन विभाग से एनओसी नहीं मिल पा रहा है। इस कारण भवन निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। आमस ब्लॉक परिसर में जिस जमीन पर बनाना है अपना भवन उसपर दर्जनों बड़े पेड़ लगे हैं। जिनकी काटकर हटाने के लिए वन विभाग से एनओसी की जरूरत है। संवेदक बताते हैं कि इसके लिए कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं। स्थानीय अधिकारियों अनुमति प्राप्त कर विभाग से अनुमति मांगा गया है। लेकिन, अब तक इंतजार ही कर रहे हैं। इसके बिना भवन निर्माण शुरू नहीं कर सकते, जबकि साल भर के अंदर भवन बनाने का काम पूरा कर लेना है। बता दें कि नौ पंचायत वाले आमस प्रखंड को अपना भवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.